उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में नंबर-1 बन सकती है BJP, जानिए क्या कहता है लेटेस्ट सर्वे

यूपी उत्तराखंड और गोवा में एक बार फिर से आने वाले विधानसभा चुनावों में बाजी मार सकती है भाजपा, एबीपी के सर्वे से पता लगा जनता का मूड
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Abp c voter uttarakhand vidhansabha election survey: Abp c voter latest survey on uttarakhand vidhansabha election 2022
Image: Abp c voter latest survey on uttarakhand vidhansabha election 2022

देहरादून: आने वाले 2022 में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में सभी राजनीतिक दल अपनी तरफ से जनता का दिल जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं। बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड में भी चुनावी बिगुल बज चुका है और चुनाव की जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। यह बोलना गलत नहीं होगा कि उत्तराखंड में इस समय जनता के मूड का कुछ कह नहीं सकते। जहां एक और उत्तराखंड के लोग सत्ता धारियों के जुमलों से परेशान है वहीं विपक्ष के जीतने के आसार भी उत्तराखंड में नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच कई न्यूज़ चैनल अपना सर्वे करवाकर वोटर्स का मूड भांप रहे हैं। एबीपी न्यूज चैनल ने C voter के साथ मिलकर हाल ही में बड़े स्तर पर एक सर्वे कराया है जहां पर जनता की राय ली गई है। एबीपी-C Voter सर्वे के मुताबिक आने वाले विधानसभा चुनावों में यूपी, उत्तराखंड और गोवा में एक बार फिर से भाजपा बाजी मार सकती है। जबकि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की कड़ी टक्कर होगी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 7 हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत, किन जगहों को मिला तोहफा? पढ़िए
जी हां, उत्तराखंड में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। जनता के पास विकल्प ना होते हुए भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सत्ता में आ सकती है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 34 फ़ीसदी भाजपा को 45 फ़ीसदी आम आदमी पार्टी को 15 फ़ीसदी और अन्य को 6 फ़ीसदी वोट मिल सकते हैं। बात करे सीटों की तो भाजपा के हिस्से आने वाले चुनावों में 42 से 46 सीटें, कांग्रेस के हिस्से 21 से 25 सीटें, आम आदमी के हिस्से 0 से 4 सीटें और अन्य को जीरो से 2 सीटें मिल सकती हैं। कुल मिलाकर उत्तराखंड में जनता का मूड इस समय भारतीय जनता पार्टी को फिर से सत्ता में लाने का बन रहा है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून एयरपोर्ट में नई टर्मिनल बिल्डिंग तैयार, 10 गुना ज्यादा पैसेंजर क्षमता..जानिए खूबियां
बात करें उत्तर प्रदेश की तो उत्तर प्रदेश में भी सर्वे पर भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त वापसी होने के पूरे पूरे चांस हैं। कांग्रेस भी लड़ाई के लिए तैयार है। सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अधिकांश लोग आदित्यनाथ योगी को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं। सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के हिस्से में 32 फीसदी वोट आ सकते हैं। कांग्रेस को 6 और बहुजन समाज पार्टी के हिस्से में 15 फ़ीसदी वोट आ सकते हैं। गोवा में भी भाजपा बाजी मारते हुए दिख रही है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा फायदा हो सकता है और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच आने वाले चुनावों में कड़ी टक्कर हो सकती है।