देहरादून-सहारनपुर मेल समेत कई ट्रेनों का रूट बदला..देखिए पूरी लिस्ट

13 अक्टूबर को देहरादून से सहारनपुर आने-जाने वाली मेल एक्सप्रेस रद्द, 3 ट्रेनें केवल हरिद्वार तक ही आएंगी और वहीं से वापस चली जाएंगी-
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand rail rout change: Many train routes change in uttarakhand
Image: Many train routes change in uttarakhand

देहरादून: आने वाली 13 अक्टूबर को देहरादून से सहारनपुर जाने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। देहरादून से सहारनपुर और सहारनपुर से देहरादून आने वाली मेल एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को संचालित नहीं होगी। इसके अलावा तीन और ट्रेनें केवल हरिद्वार तक ही आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी। इसका कारण भी जान लीजिए। स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि आने वाली 13 अक्टूबर को रायवाला कंसरों के बीच सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 5:30 बजे तक रास्ता ब्लॉक रहेगा जिस वजह से इस रूट से चलने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यहां पर आरयूबी गार्डर को बदलने का काम किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। 13 अक्टूबर को सहारनपुर मेल एक्सप्रेस को रेलवे ने रद्द कर दिया है जबकि अमृतसर से आने वाली लाहोरी, दिल्ली से आने वाली शताब्दी और काठगोदाम से आने वाली नैनी दून जनशताब्दी ट्रेन केवल हरिद्वार तक की आएंगी और वहीं से वापस लौट जाएंगी। हावड़ा से देहरादून आने वाली ट्रेन को 60 मिनट तक रास्ते में रोका जाएगा इन तीनों ट्रेनों के हरिद्वार तक आने से देहरादून जाने वाले यात्रियों को बस टैक्सी या किसी अन्य माध्यम से आना होगा। वहीं 13 अक्टूबर को इन ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों को भी हरिद्वार तक यात्रा करनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें - देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले.. देखिए लिस्ट