उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए दो दिग्गज

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ चुकी है। यशपाल आर्य अपने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Yashpal Arya congress: Yashpal Arya join congress
Image: Yashpal Arya join congress

देहरादून: आखिरकार इस बात की चर्चा हो रही थी, हुआ भी ऐसा ही। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। यशपाल आर्य अपने बेटे संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पहले से ही इस बात की चर्चाएं थी कि यशपाल आर्य और संजीव आर्य भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। उधर कांग्रेस के सूत्र दावा कर रहे हैं कि अभी गढ़वाल से कई बीजेपी नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। आपको बता दें कि यशपाल आर्य धामी सरकार में मंत्री हैं। साथ ही वह पुराने कांग्रेस नेता भी रहे हैं। अब यशपाल आर्य और संजीव आर्य ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। यशपाल आर्य ने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले जोड़-तोड़ का गणित चरम पर चला गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर, कांग्रेस में जा सकते हैं दो BJP विधायक