उत्तराखंड: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अगले 3 महीने नहीं चलेगी रानीखेत एक्सप्रेस

काठगोदाम से राजस्थान जाने वाली यह इकलौती ट्रेन है। इसके रद्द होने से निश्चित तौर पर यात्रियों की दिक्कतें बढ़ेंगी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Ranikhet express 3 months: ranikhet express stopped for three months
Image: ranikhet express stopped for three months

नैनीताल: कुमाऊं से यात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप काठगोदाम से जैसलमेर के बीच सफर की तैयारी कर रहे हैं तो रानीखेत एक्सप्रेस की बजाय दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कुल तीन महीने संचालित नहीं होगी। काठगोदाम से जैसलमेर जाने वाली रानीखेत स्पेशल ट्रेन 05013/14 को रेलवे ने तीन महीने के लिए रद्द करने का फैसला किया है। इसकी वजह भी बताते हैं। दरअसल ठंड के दस्तक देने के साथ ही कोहरे का असर भी दिखने लगा है। ऐसे में रानीखेत एक्सप्रेस को तीन महीने के लिए रद्द करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन सेवा रद्द होने से निश्चित तौर पर यात्रियों की दिक्कतें बढ़ेंगी। काठगोदाम से राजस्थान जाने वाली यह इकलौती ट्रेन है यानी इस ट्रेन के नहीं चलने से लोगों को बस या फिर अन्य ट्रेन पर निर्भर रहना होगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस में 1521 कांस्टेबलों की भर्ती जल्द, DGP ने दी गुड न्यूज
रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि फिलहाल रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का कोई विकल्प नहीं है। पिछले कुछ महीने में रेलवे प्रशासन ने ऐसे कई फैसले लिए हैं, जिनसे यात्रियों को परेशानी हुई है। इन फैसलों के पीछे मौसम और निर्माण कार्य बड़ी वजह रहा है। यही नहीं जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए भी रेलवे को ट्रेन संचालन में बदलाव करना पड़ा। पूर्वोत्तर रेलवे की 28 अन्य ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। इससे पहले भी रेलवे ने बारिश के चलते काठगोदाम आने वाली ट्रेन के संचालन को रोका था। अब रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कुल तीन महीने तक संचालित नहीं होगी। रानीखेत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अनुसार रानीखेत स्पेशल ट्रेन के संचालन को रद्द करने के पीछे कोहरे को वजह बताया गया है।