उत्तराखंड: अब नई गाड़ियों में घूमेंगे शिक्षा विभाग के अधिकारी, CM ने दिया ग्रीन सिग्नल

सीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए नए वाहनों की खरीद की जाएगी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
New vehicles for education officers: New vehicles for education officers in uttarakhand
Image: New vehicles for education officers in uttarakhand

देहरादून: शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक बड़ी समस्या हल होने वाली है। अब उन्हें पुराने वाहनों में सफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उत्तराखंड शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जल्द नए वाहनों का तोहफा मिल सकता है। सीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए नए वाहनों की खरीद की जाएगी। पुराने वाहनों की जगह उन्हें नये वाहन दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव को सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री के अनुमति देने के बाद जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नए वाहन मिलने की उम्मीद है। बता दें कि शिक्षा विभाग के अधिकारी लंबे वक्त से पुराने वाहनों को लेकर शिकायत कर रहे थे। अब विभागीय अधिकारियों को नये वाहन देने का प्रोसेस शुरू हो गया है। इसके अलावा उत्तराखंड शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के 12वीं के 100 टॉपर छात्र-छात्राओं को पांच साल तक हर महीने 2500 रुपये देने की तैयारी भी कर रहा है। छात्रों को यह धनराशि उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए दी जाएगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सुझाव दिया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं के सौ टॉपर छात्रों को अगले पांच साल तक 2500 रुपये उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए दिए जाएं। टॉपर बच्चों को धनराशि दिए जाने के संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: टनकपुर-बागेश्वर के लिए बनेगी 154 Km रेल लाइन, रेल मंत्रालय ने दी खुशखबरी