Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में होने वाली उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की मीटिंग पर आज हर किसी की नजर थी। इस मीटिंग में कई बातों पर चर्चा होनी थी और कई मुद्दों पर मुहर लगनी थी। अब उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। मीटिंग के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि 29 से अधिक मामलों पर चर्चा हुई। आइए आपको पॉइंट वॉइस समझाते हैं के किन मुद्दों पर मोहर लगी।
कैबिनेट मीटिंग से पहले खबर आशा कार्यकत्रियों के लिए है..आशा बहनों को हर महीने साढ़े 6 हजार खाते में आएंगे। उनके मानदेय में 1000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है और 500 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्तियो के मानदेय को लेकर सीएम को कैबिनेट ने अधिकृत किया वो फैसला लेंगे
कैबिनेट मीटिंग में अगला फैसला सस्ता गल्ला व्यापारियों के लिए है। सस्ते गल्ले के व्यापारियों को राहत दी गई है। वित्त विभाग 14 करोड़ रुपये खाद्य विभाग को देगा, जिसका जल्द भुगतान कर दिया जाएगा
कैबिनेट मीटिंग है एक और बड़ी खबर सामने आई है। मीटिंग में सोमेश्वर अस्पताल को उच्चीकरण कर 100 बेड का बनाने का फैसला लिया गया
कैबिनेट मीटिंग में उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है। 10 साल से ऊपर सेवा वालों को 3 हज़ार और 10 वर्ष से कम वालों के मानदेय में 2 हज़ार की बढ़ोतरी की गई। साथ ही हर वर्ष वेतन में वृद्धि के लिए वित्त विभाग मैकेनिजम बनायेगा
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव