Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: सर्दियां आते ही ट्रेनों के संचालन में तमाम तरह की दिक्कतें आती रहती हैं। कभी कोहरे के कारण ट्रेन रद्द हो जाती है तो कभी ट्रेनकई घंटे लेट रहती हैं जिस वजह से यात्रियों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी बीच रेलवे ने एक बड़ा निर्णय ले लिया है। भीषण सर्दी और कोहरे को देखते हुए रेलवे ने देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से चलने वाली जनता और उज्जैनी समेत पांच ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रद्द कर दी हैं। जी हां, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से चलने वाली पांच ट्रेनें दिसंबर के पहले सप्ताह से 28 फरवरी 2022 तक तीन माह के लिए रद्द रहेंगी। भीषण कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने यह निर्णय लिया है। रेलवे का कहना है कि सर्दियों में मैदानी क्षेत्रों में भीषण कोहरा पड़ता है। भीषण कोहरे के कारण ट्रेनें अपनी निर्धारित गति के अनुरूप नहीं चल पातीं और गंतव्य तक देरी से पहुंचती हैं। इसका असर अन्य ट्रेनों पर भी पड़ता है। इसके चलते हर वर्ष रेलवे कुछ ट्रेनों को सर्दी के मौसम में निरस्त कर देता है।