Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल में बेरोजगारी चरम पर है, साथ ही जॉब के नाम पर ठगी के मामले भी बढ़े हैं। हम हर दिन सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी की खबरें पढ़ते हैं, लेकिन इनसे सबक नहीं लेते। अगर देहरादून के रहने वाले तीन युवाओं ने इन घटनाओं से सबक लिया होता तो उनके 9 लाख रुपये बच जाते, अपनी रकम वापसी के लिए उन्हें थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। दरअसल इन तीनों युवाओं को कुछ लोगों ने विधानसभा में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग लिया। आरोपियों ने तीन युवकों से 9 लाख रुपये ठगे। पीड़ितों की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित यशपाल सिंह ने बताया कि 31 जुलाई 2021 को उसकी मुलाकात कारगी चौक निवासी प्रवेश खंडूरी से हुई। प्रवेश ने कहा कि विधानसभा में जॉब निकलने वाली है। उसकी राज्यपाल और ओएनजीसी के डायरेक्टर से अच्छी पहचान है। इसलिए वो आसानी से जॉब लगवा देगा।