उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 7 जिलों के लोग सावधान रहें..ऑरेंज अलर्ट जारी

रविवार और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand rain alert: Heavy rain alert in uttarakhand 7 district
Image: Heavy rain alert in uttarakhand 7 district

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। गुलाबी ठंड दस्तक दे चुकी है। फिलहाल ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन ये स्थिति ज्यादा वक्त तक नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है। इस साल प्रदेश में मानसून ज्यादा दिन तक सक्रिय रहा है, लेकिन औसत से दो फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून की विदाई के बाद पहाड़-मैदान में एक बार फिर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसा संभावना पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल और नैनीताल जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावनाएं हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मैदानी और पर्वतीय इलाकों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर शनिवार को भी दिखेगा। आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, BJP में शामिल हो सकते हैं हरीश
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के बाद जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया है। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बात करें मानसून की तो इस साल मानसून 13 दिन ज्यादा सक्रिय रहा। हर साल राज्य में सामान्यत: 1176.9 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 1153.4 मिमी बारिश हुई। बागेश्वर में सबसे अधिक 2215.8 मिमी बारिश हुई, जबकि हरिद्वार में सबसे कम 752 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे मुश्किल भरे रहने वाले हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड दस्तक दे देगी।