कृपया इस वक्त उत्तराखंड की यात्रा न करें, उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया डबल रेड अलर्ट

अगर आप इस वक्त उत्तराखंड की यात्रा पर जा रहे हैं तो सबसे पहले यह खबर पढ़ना जरूरी है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather news: Red alert in uttarakhand due to weather
Image: Red alert in uttarakhand due to weather

ऋषिकेश: अगर आप उत्तराखंड की यात्रा पर जा रहे हैं तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए अपना सफर टाल दीजिए। उत्तराखंड में मौसम बेहद खराब होने वाला है और इसी को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने डबल रेड अलर्ट जारी किया है। जी हां चमोली पुलिस और पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने बकायदा अपने फेसबुक पेज पर बैनर डालकर इस बात की जानकारी दी है। दरअसल मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड में अगले 2 दिनों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के 11 जिलों में भारी से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसे देखते हुए पूरे उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है और यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि इस वक्त उत्तराखंड यात्रा पर न जाएं। दरअसल इस वक्त उत्तराखंड में चार धाम यात्रा जोर शोर से चल रही है जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। कई जगहों पर तो यात्रियों के सैलाब की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अब उत्तराखंड पुलिस द्वारा भी डबल रेड अलर्ट जारी किया गया है। का मौसम को देखते हुए हमारी भी आप से अपील है कि कृपया फिलहाल पहाड़ का सफर टाल दें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 11 जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट, 2 दिन तक बेहद सावधान रहें