Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना का कहर कम होते ही जिंदगी एक बार फिर सामान्य होने लगी है। प्रदेश में पर्यटन संबंधी गतिविधियों का संचालन होने लगा है, चारधाम यात्रा भी रफ्तार पकड़ रही है। ऐसे में राज्य सरकार छूट के दायरे को बढ़ाने का मन बना चुकी है। कोविड को लेकर जारी होने वाली नई गाइडलाइन में इसे लेकर ऐलान किया जा सकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान ऐसे संकेत दिए हैं। उत्तराखंड में शत- प्रतिशत लोगों को कोविड टीके की पहली डोज लगने के साथ ही सरकार कोविड प्रतिबंधों में और छूट दे सकती है। नई गाइडलाइन सोमवार को जारी हो सकती है। बता दें कि कोविड के खतरों के मद्देनजर सरकार ने अब भी तमाम क्षेत्रों में भीड़ जुटाने पर आंशिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं। सरकार समय -समय पर गाइडलाइन जारी कर इस छूट का दायरा बढ़ा रही है। ताजा गाइडलाइन पांच से 19 अक्टूबर सुबह छह बजे तक के लिए लागू की गई थी।