Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के चलते हाहाकार मचा है। बीते दो दिन से लगातार जारी बारिश के चलते कई जगह हादसे हुए, जिनमें बेगुनाहों को अपनी जान गंवानी पड़ी। एक दर्दनाक हादसे की खबर चंपावत के सेलाखोला गांव से भी आई है। यहां भूस्खलन के चलते एक मकान और कच्ची रसोई में बड़ी मात्रा में मलबा घुसा गया। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सोमवार की है। भारी बारिश की वजह से दोपहर साढ़े 11-12 बजे के बीच सेलाखोला गांव में एक मकान और उससे लगी कच्ची रसोई में बड़ी मात्रा में ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर घुस गए। कोई कुछ समय पाता इससे पहले ही घर में रह रहे मां-बेटा मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को खबर दी। जिसके बाद एसडीआरएफ, एसएसबी और ग्रिफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला।