Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में मानसून के विदा लेने के बावजूद भी बारिश अपना कहर बरसा रही है। मौसम विभाग ने बीते रविवार को ही उत्तराखंड में आने वाले 2 दिनों के लिए हाई अलर्ट घोषित कर दिया था। उत्तराखंड में बीते 48 घंटे से बरसात का कहर साफ देखने को मिल रहा है। बीते रविवार से ही मौसम में तीव्र बदलाव देखने को मिला। पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानों तक लगातार वर्षा हो रही है जिस वजह से एक बार फिर हादसों का सिलसिला शुरू हो चुका है। उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बरसात का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। इसी बीच एक बुरी खबर काठगोदाम से सामने आ रही है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर हल्द्वानी के बीच रेलवे ट्रैक का तकरीबन 500 मीटर का हिस्सा नदी में समा गया है जिस वजह से रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम से चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जी हां, रेड अलर्ट को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए रेलवे प्रशासन के अगले आदेश तक काठगोदाम से चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी।