उत्तराखंड: पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, CM ने दी ग्रेड पे की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम में शामिल हुए और बड़े ऐलान किए।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand police grade pay 4600: Grade pay 4600 for police Constable from 2001
Image: Grade pay 4600 for police Constable from 2001

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस से जुड़ी एक अच्छी खबर है। अगर आप 2001 के आरक्षी हैं तो आप का ग्रेड पे 4600 जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून पुलिस स्मृति दिवस परेड 2021 के कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुलिस बल किसी भी राज्य की व्यवस्था का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने बीते साल अपने 03 वीर सपूतों को खोया है। इसके बाद सीएम ने पुलिस कर्मियों को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर सड़क और स्कूलों के नाम होंगे। सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2001 के आरक्षियों को 4600 ग्रेड पे मिलेगा । कुल मिलाकर 2001 के पुलिस कांस्टेबलों को 4600 ग्रेड पे दिया जाएगा। काफी वक्त से पुलिसकर्मी इसकी मांग भी कर रहे थे और अभी मांग पूरी हो गई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अमित शाह ने लिया आपदा का जायजा..कहा- देवभूमि की हर संभव मदद करेंगे