नैनीताल से एक होश उड़ा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां विशालकाय अजगर ने लोगों के सामने ही नील गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। देखिए वीडियो
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Python swallow Neel gaay cub in haldwani video
हल्द्वानी: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बाद जगह-जगह सांप और अजगर के निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बिलों में पानी भर जाने के चलते सांप-अजगर बिल से बाहर निकल कर आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के नैनीताल से एक होश उड़ा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां विशालकाय अजगर ने लोगों के सामने ही एक नील गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। क्षेत्र में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिसमें अजगर को बछड़े को निगलते देख लोग हैरान परेशान हैं। घटना हल्द्वानी की है, जहां विशालकाय अजगर को देखकर सभी की सांसें हलक में अटक गई थीं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में करीब 441 देव वन, अब इन्हें मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान
यहां बजवालपुर गांव में जंगल के किनारे विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। घटना गुरुवार की है। गांव के कुछ लोगों ने एक विशालकाय अजगर को नील गाय के बछड़े को निगलते देखा। देखते ही देखते ये खबर गांवभर में फैल गई। अजगर को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोग वीडियो बनाने लगे। बाद में स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अजगर हाथ नहीं आ रहा था। वो नील गाय के बछड़े को निगलता चला गया। गांव वालों ने बताया कि अजगर पिछले कई दिनों से गांव के किनारे घूम रहा था। गुरुवार को अजगर ने नील गाय के बछड़े को निगल लिया। अजगर की लंबाई करीब 15 से 20 फीट बताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है। (वीडियो साभार न्यूज़ हाइट)