Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: पिछले दिनों भारी बारिश ने प्रदेशभर में जमकर तबाही मचाई। भारी बारिश के बाद आई आपदा में 75 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। शवों के मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम साफ था, लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर दी है। प्रदेश में मौसम आज फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होगी। फिलहाल किसी भी जिले में भारी बारिश की आशंका नहीं जताई गई है। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ की अत्यधिक सक्रियता और दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल गया था। अब मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है।