आज पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिली है। प्रदेश में मौसम साफ होने से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु भी राहत महसूस कर रहे हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast for next 3 days
चमोली: उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही ठंड के बीच मौसम विभाग ने एक राहत वाली खबर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में सोमवार से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस तरह अगले चार दिन तक मौसम की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, 28 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। इस अवधि के लिए विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, देहरादून में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में मौसम साफ होने से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु भी राहत महसूस कर रहे हैं। आज पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिली है। वहीं, चारधाम यात्रा भी सुचारू है। प्रदेश में भले ही चटख धूप खिली हो, लेकिन ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। नीती घाटी के गमशाली, मलारी, महरगांव, बाम्पा, फरकिया द्रोणागिरी और नीती समेत कई गांवों मे रविवार को इस सीजन में पहली बार बर्फ गिरी। नीती के ललित पाल और गमशाली निवासी भगत सिंह खाती ने बताया कि घाटी के गांवों में चार इंच तक बर्फ जम गई है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल की नीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, खुशी से झूम उठे लोग..देखिए वीडियो
मौसम खुलने के बाद भारत-तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र के गांवों के लोग अपने शीतकालीन प्रवास की ओर लौटने लगे हैं। घाटी में भोटिया जनजाति के ग्रामीण निवास करते हैं। ग्रामीण हर साल 20 अक्टूबर से निचले क्षेत्रों की ओर लौटने लग जाते थे, लेकिन इस बार हाईवे अवरुद्ध होने के कारण लौट नहीं पा रहे थे। रविवार रात को हाईवे सुचारू होने के बाद सोमवार से ग्रामीणों का शीतकालीन प्रवास की ओर लौटना शुरू हो गया है। हालांकि मलारी हाईवे के बंद होने के चलते अभी भी मुश्किलें बनी हुई हैं। एक राहत भरी खबर पिथौरागढ़ से भी है। यहां गुंजी से लिपुलेख और गुंजी से ज्योलीकांग सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। ये सड़कें दो फुट से अधिक बर्फबारी होने के कारण बंद हो गई थी। बीआरओ की 65 आरसीसी कंपनी के अधिकारियों और मजदूरों ने कड़ी मेहनत के बाद सड़क को खोल दिया है।