गढ़वाल: युवती का अपहरण कर सहारनपुर ले गया किडनैपर..पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला

चमोली से 21 वर्षीय युवती का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, युवती को सकुशल सहारनपुर से किया बरामद-
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Chamoli girl saharanpur: Chamoli girl kidnapped found in saharanpur
Image: Chamoli girl kidnapped found in saharanpur

चमोली: चमोली पुलिस के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। पुलिस ने चमोली से अपहृत किशोरी को एक ही दिन के अंदर अंदर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से बरामद कर लिया है। बता दें कि युवती बीती 21 अक्टूबर को घर से गायब हो गई थी। 22 अक्टूबर को युवती के पिता ने कोतवाली चमोली में तहरीर दी। उसमें उसने बताया कि उसकी बेटी 21 अक्टूबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। वह अभी तक वापस नहीं आई है। चमोली से अपहृत किशोरी को पुलिस ने एक ही दिन में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बरामद किया है। मामले में अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के पिता द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद युवती की तत्काल बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशों पर कार्रवाई शुरू की गई। उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर किशोरी की खोजबीन शुरू की गई। टीम को खोजबीन के लिए हरिद्वार, कोटद्वार व सहारनपुर के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने किशोरी को 23 अक्टूबर को जिला सहारनपुर उत्‍तर प्रदेश के कब्जे से बरामद कर लिया। और आरोपित विनोद कुमार निवासी थाना रामपुर मनिहारान को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती का अपहरण कर उसको अपने साथ सहारनपुर ले गया था। वो तो पुलिस की सूझबूझ से एक ही दिन के अंदर पुलिस ने आरोपी और पीड़िता को ढूंढ निकाला। मामले में आरोपित युवक को पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार भेज दिया गया है। वहीं युवती को सकुशल बरामद कर उसके घर पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़ें - ऋषिकेश में सच हुई फिल्मी कहानी, पैसा डबल करने के लालच में लोगों से करोड़ों की ठगी