Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में काश्तकारों के साथ में किया गया प्रयोग सफल होता हुआ दिखाई दे रहा है जो कि एक सुखद खबर है। जी हां, अब सेब के साथ ही केसर की खुशबू से भी हर्षिल घाटी महक उठी है। जिला प्रशासन और उद्यान विभाग का काश्तकारों के साथ केसर उत्पादन को लेकर किया गया प्रयोग अब आकार ले रहा है और सफल होता नजर आ रहा है। हर्षिल घाटी में केसर के उत्पादन होने से वहां के काश्तकार भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं और उद्यान विभाग की ओर से किसानों को दिए गए केसर के बीज अंकुरित होने के साथ ही काश्तकारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अभी तक का रिजल्ट बेहद शानदार है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो घाटी में केसर के उत्पादन को बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि आने वाले 1 सप्ताह में काश्तकारों के पास हुए उत्पादन का आकलन और उसकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी।