उत्तराखंड: स्कूटी सवार दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

चोरगलिया थाना क्षेत्र के गौलापार रामबाग के पास बीती देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Haldwani scooty accident: Two boys died in haldwani after tractor hit scooty
Image: Two boys died in haldwani after tractor hit scooty

हल्द्वानी: प्रदेश में रफ्तार का जुनून बेगुनाहों की जान पर भारी पड़ रहा है। हर जिले से सड़क हादसों की खबरें आ रही हैं। मामला नैनीताल के हल्द्वानी का है। यहां बुधवार देर रात को गौलापार में रामबाग चौराहे के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में स्कूटी सवार युवकों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों युवक पिथौरागढ़ के धारचूला के रहने वाले थे। जब से उनके निधन की सूचना घर पहुंची है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटों की मौत से वो सदमे में हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी रमेश सिंह व सावन सिंह किसी काम से हल्द्वानी आए थे, पर किसे पता था ये सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। बुधवार रात दोनों किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर गौलापार जा रहे थे। तभी उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक खून से लतपथ होकर सड़क पर पड़े थे। राह से गुजर रहे लोगों ने उन्हें देखा तो तुरंत 108 पर सूचना दी। राहगीरों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, पर दुर्भाग्य से दोनों ही बच नहीं सके। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों की मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें - देहरादून: 16 साल की लड़की का गला काट कर कोर्ट पहुंचा लड़का बोला-मैंने किया मर्डर