उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए बड़े फैसले, 2 मिनट में पढ़ लीजिए

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक हुई और इसमें बड़े फैसले लिए गए हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dhami cabinet meeting decision: big decision in dhami cabinet meeting 28 October
Image: big decision in dhami cabinet meeting 28 October

देहरादून: राज्य कैबिनेट में बड़े फैसले हुए हैं। 25 मामलों पर चर्चा हुई 1 प्रकरण पर सीएम को अधिकृत किया गया। आगे पढ़िए सारे फैसले
1 – सरकारी मेडिकल कालेज में बांड पर 50 हजार और बाकी सीटों पर 1 लाख 45 हज़ार रुपये अब मेडिकल फीस कर दी गई है । पहले 4 लाख से ज्यादा थी फीस
2 -गोल्डन कार्ड को लेकर कैबिनेट ने अनुमोदन दिया CGHC की दरें होंगी लागू
3- सरकार ने बड़ा फैसला लिया है दीवाली के बोनस को मंजूरी , 1 लाख 60 हज़ार कर्मचारियों को फायदा
4-सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में NMC के मनको के हिसाब से 197 नए पद सृजित कर दिए गए है
5-आशा कार्यकत्रियों को 2 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला
6- प्रदेश में प्रमोशन में शिथिलीकरण लागू करने का फैसला
7-पहाड़ो में खनन रिटेल भण्डारण में बदलाव पहाड़ी इलाको में 250 मीटर की अनिवार्यता को  नदी से दूरी 50 मीटर कर दिया गया है, भंडारण की अनुमति DM ही देंगे
8-आपदा प्रभावित इलाकों में होगा चिन्हीकरण रिवर ट्रेजिंग को लेकर नए नियम बनाये गए
9-अवैध खनन को लेकर होने वाली कार्यवाही को लेकर भी नियमो  में संसोधन
10-गैरसेंण में 29 और 30 नवंबर को सत्र होगा
11 मेधावी बच्चों को टेबलेट अब 2 gb का मिलेगा.
यह भी पढ़ें - चमोली और उत्तरकाशी जिलों के लिए अच्छी खबर, CM धामी ने भेजी दो हाईटेक एंबुलेंस