Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: त्योहारी सीजन में रेल ब्लॉक की वजह से यात्री परेशान हैं। ट्रेनें रद्द होने की वजह से उन्हें यात्रा के लिए दूसरे साधन तलाशने पड़ रहे हैं। दिवाली का त्योहार नजदीक होने के चलते अधिकांश ट्रेनें एडवांस में पैक हो चुकी हैं। कुछ ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, ऐसे में अचानक हुए रेल ब्लॉक के चलते यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को भी देहरादून आने और यहां से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द रहीं। तीन ट्रेनें आधे रास्ते तक आईं और वहीं से लौटीं। यही हाल बुधवार को भी रहा। रेल ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों की आवाजाही थमी रही। स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि मंगलवार को देहरादून-दिल्ली के बीच चलने वाली मसूरी और जनशताब्दी, देहरादून-अमृतसर के बीच चलने वाली लाहौरी और देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी रद्द रही।