Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: पिछले साल उत्तराखंड के कई युवा ड्रीम इलेवन टीम बनाकर लाखों का जैकपॉट जीतने में सफल रहे थे। ये सिलसिला इस साल भी जारी है। इस बार रुद्रप्रयाग के दिनेश ड्रीम इलेवन पर फैंटेसी टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीतने में सफल रहे। दिनेश ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश मैच में परफेक्ट टीम बनाई और अपने सपने को सच करने में कामयाब रहे। दिनेश चौधरी रुद्रप्रयाग के कोट तल्ला (रानीगढ़) गांव में रहते हैं। उन्होंने दुबई में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए वेस्टइंडीज एवं बांग्लादेश मैच में फैंटेसी टीम बनाकर 1 करोड़ रुपये की रकम जीती है। दिनेश चौधरी उत्तराखंड पुलिस में हैं। वर्तमान में हरिद्वार में कार्यरत हैं। बीते दिन वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के सामने 143 रनों का लक्ष्य रखा था।