उत्तराखंड: लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी का गला काटा, दामाद को भी नहीं छोड़ा

19 साल की कायनात पड़ोस में रहने वाले युवक से प्यार करती थी। डेढ़ महीने पहले उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर सलमान से निकाह कर लिया
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haldwani kainaat murder: Father killed daughter and son in law haldwani
Image: Father killed daughter and son in law haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी में बेटी की लव मैरिज से नाखुश पिता ने उसे गला रेतकर मार डाला। जघन्य वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपी पिता के साथ उसका बेटा भी था। दोनों ने पहले मिलकर बेटी को मौत के घाट उतारा, बाद में दामाद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दामाद गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। काठगोदाम क्षेत्र में हुई घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। कॉल टैक्स ठोकर लाइन काठगोदाम निवासी सलीम अंसारी ने अपने पुत्र आलम के साथ मिलकर अपनी बेटी 19 वर्षीय कायनात की गला रेत कर हत्या कर दी। हमले में कायनात का पति सलमान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ऑनलाइन दूल्हा ढूंढ रही थी लड़की, शादी के ख्वाब में लुट गए 55000 रुपए
घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले कायनात ने अपने पड़ोस में रहने वाले सलमान से निकाह कर लिया था। इससे कायनात के परिजन बेहद खफा थे। वो कायनात को सबक सिखाने का मौका ढूंढ रहे थे। शुक्रवार को कायनात अपने पति संग ससुराल आई थी। तभी घात लगाए पिता और भाई ने मारपीट करते हुए उसका गला रेत दिया। आरोपियों ने सलमान पर भी चाकू से कई वार किए। सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार चल रहे आरोपी पिता व भाई की तलाश जारी है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।