उत्तराखंड में 1.6 लाख सरकारी कर्मचारियों को सौगात, दिवाली बोनस का ऐलान

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 1.60 लाख सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कर्मचारियों को बोनस देने के लिए धामी सरकार 130 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand government employees bonus: Diwali bonus for government employees in uttarakhand
Image: Diwali bonus for government employees in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बोनस भुगतान का आदेश जारी किया है। चुनावी साल में सरकार की इस घोषणा से सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारी खुश हैं। कर्मचारी संगठनों ने बोनस देने के लिए सरकार का आभार जताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को दिवाली बोनस देने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के बाद अपर मुख्य सचिव (वित्त) मनीषा पंवार ने बोनस जारी करने के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। दिवाली बोनस का लाभ अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, सरकारी विभागों के वर्कचार्ज कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों के कर्मचारियों और कैजुअल या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के 1.60 लाख सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कर्मचारियों को बोनस के रूप में कितनी राशि दी जाएगी, ये भी बताते हैं।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: हैवान पिता ने 19 साल की बेटी का गला काटा, भाई का भी दिल नहीं पसीजा
समूह ग व घ के कर्मचारियों व समूह ख के सभी कर्मचारियों, जिनका वेतन 4800 तक है, को अधिकतम 7000 रुपये की सीमा तक तदर्थ बोनस का लाभ दिया गया है। पिछले तीन साल या इससे अधिक वर्ष में हर साल कम से कम 240 कार्य दिवस वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये बोनस के तौर पर मिलेंगे। कर्मचारियों को बोनस देने के लिए सरकार 130 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने भी निगम कर्मचारियों को दीपावली बोनस का तोहफा दिया है। प्रबंध निदेशक दीपक रावत ने बोनस देने के आदेश जारी किए हैं। निगम के इस फैसले से लगभग 550 से अधिक कर्मचारियों को दीपावली बोनस का लाभ मिलेगा। दिवाली से ठीक पहले मिली बोनस की सौगात से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारी संगठनों ने कर्मचारी हित में फैसला लेने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया।