Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में बीते दिन एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ। शुक्रवार की शाम को महज 19 वर्ष की कायनात को उसके पिता और भाई ने गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया वहीं कायनात की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई और उसके पिता को गिरफ्तार कर दिया है और हत्याकांड में इस्तेमाल हुए चाकू और कपड़े को भी बरामद कर लिया है। एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। नैनीताल की एसएसपी प्रीति प्रदर्शनी ने शनिवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कायनात के घरवाले उसके प्रेम विवाह करने से गुस्साए हुए थे। जिसके चलते उन्होंने 29 अक्टूबर को युवती की हत्या कर दी गई और उसके पति सलमान को भी चाकुओं से वार कर घायल कर दिया। घायल पति सलमान का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।