रुद्रप्रयाग: बणखिल में भालू का आतंक, 1 दर्जन दुधारू पशुओं को मार डाला

बताया जा रहा है कि भालू अब तक एक दर्जन से ज्यादा मवेशियों का शिकार कर चुका है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rudraprayag bankhil bear: Bear attacked on animals in rudraprayag
Image: Bear attacked on animals in rudraprayag

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले के रानीगढ़ पट्टी के बणखिल में लगातार भालू का आतंक बना हुआ है। लंबे समय से ग्रामीण परेशान हैं। बताया जा रहा है कि भालू अब तक एक दर्जन से ज्यादा मवेशियों का शिकार कर चुका है।भालू पालतू जानवरों का शिकार कर रहा है, जिस कारण ग्रामीणों को खासा नुकसान हो रहा है। अब तक गांव के सभी परिवार प्रभावित हो चुके हैं। भालू एक दर्जन पशुओं को मार चुका है। दुधारू पशुओं की मौत से अब ग्रामीणों के सामने आर्थिकी का भी संकट गहराने लगा है। ग्रामीण किसी तरह से दुग्ध उत्पादन के जरिये अपनी आजीविका चला रहे हैं लेकिन भालू मवेशियों को निवाला बनाये जाने से ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट की समस्या उत्पन्न होने लगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लेकर वन विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित कर दिया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो हुई। वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि जंगली जानवर को पकड़ने के प्रसास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: शराब तस्कर के घर में घुसी महिलाएं, जमकर हुई चप्पलों से धुनाई