Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार इनका मानदेय दिवाली से पहले बढ़ाने जा रही है। आपको मालूम होगा कि पिछली कैबिनेट बैठक में इसके लिए सीएम को अधिकृत कर दिया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अब दिवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर को खुशखबरी देने के संकेत दिए हैं। प्रदेश में आंगनबाड़ी में मुख्य, सहायिका और मिनी वर्कर की संख्या 33 हजार से अधिक है। इसमें मुख्य वर्कर को साढ़े सात हजार रुपए का मानदेय मिलता है। जबकि सहायिका को 4750 और मिनी को 3700 रुपए का मानदेय प्रतिमाह मिलता है। आंगनबाड़ी वर्कर लंबे समय से मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग करती आ रही हैं, अब सरकार ने चुनावी साल में इस मांग को पूरा करने का मन बना लिया है। सूत्रों के अनुसार महिला बाल विकास विभाग ने मुख्य वर्कर का मानदेय प्रतिमाह 2250 रुपए बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसी क्रम में सहायिका का मानदेय 1250 और मिनी का मानदेय 1000 रुपए बढ़ाने का प्रस्ताव है। बीती कैबिनेट में मानदेय बढ़ाने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 1.6 लाख सरकारी कर्मचारियों को सौगात, दिवाली बोनस का ऐलान