Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: बीते रविवार को देहरादून के विकासनगर में बायला-पिंगुवा मोटर मार्ग पर चकराता तहसील अंतर्गत के राजस्व क्षेत्र बायला के पास एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई जहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में कुल 15 लोग सवार थे जिनमें से 13 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। 13 मृतकों में से 11 एक ही गांव बायला के रहने वाले थे। मृतकों में आठ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। जबकि दो गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती हैं।हादसा रविवार सुबह करीब 8:10 बजे बायला गांव से करीब 100 मीटर आगे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही चकराता थाना पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। दोनों गंभीर घायल सीएचसी चकराता में भर्ती हैं। बता दें कि बोलेरो वाहन बायला गांव से विकासनगर आ रहा था।