देहरादून से जाने वाली रेल यात्रियों की मुश्किल बढ़ी, त्योहारी सीजन में सभी ट्रेनों में सीट फुल

पहले रेल ब्लॉक के चलते कई दिनों तक रेल सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं, वहीं अब दून से संचालित तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। सीट न मिलने से यात्री निराश हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun train status: Trains are full from dehradun due to Diwali
Image: Trains are full from dehradun due to Diwali

देहरादून: त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। पहले रेल ब्लॉक के चलते कई दिनों तक रेल सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं, वहीं अब दून से संचालित तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। ट्रेन में सीट फुल होने की वजह से वो लोग बेहद निराश हैं, जो दिवाली और छठ पर अपने घर जाना चाहते हैं। ट्रेन में सीट न मिलने की वजह से देहरादून से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें यातायात के लिए दूसरे साधन तलाशने पड़ रहे हैं। दरअसल दिवाली और छठ का त्योहार करीब आते ही दून से संचालित तमाम ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर गई हैं। वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा सौ के पार हो गया है। ऐसे में पूर्वा सांस्कृतिक मंच व संगम ट्रस्ट जैसे संगठनों ने ट्रेनों के फेरे बढ़ाने और अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की है, ताकि लोग दिवाली और छठ अपने परिवार के संग मना सकें।

यह भी पढ़ें - देहरादून वाले ध्यान दें, दिवाली को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी..2 मिनट में पढ़िए गाइडलाइन
त्योहार पर अपने घर जाने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्री देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस और देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से सफर करते हैं। मौजूदा वक्त में सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 150 तक पहुंच गया है। यही हाल देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस का भी है। यहां भी वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा 200 पार कर गया है। देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस में भी कोई सीट खाली नहीं है। ऐसे में पूर्वा सांस्कृतिक मंच व संगम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रेलवे बोर्ड और राज्य सरकार से दीपावली और छठ पर दून से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने और कुछ ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग की, ताकि यात्री त्योहार पर अपने घर पहुंच सकें।