आज उत्तराखंड के 5 जिलों में बरसात और बर्फबारी (uttarakhand snowfall) की संभावनाएं जताई जा रही हैं। आप भी 2 मिनट में जानिए मौसम का हाल
-
अनुष्का
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Chance of rain in 5 districts of Uttarakhand snowfall
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में तीव्र गिरावट महसूस की जा रही है। इसी बीच प्रदेश के पांच जिलों में आज मौसम फिर से करवट बदल सकता है। आज मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी (uttarakhand snowfall) की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि 3500 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी की भी संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में उत्तरकाशी-चमोली सहित पांच जिलों में मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम का असर पर्वतीय क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। गंगोत्री, बदरीनाथ, सहित ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। यहां बीते सोमवार को भी बर्फबारी हुई है।
यह भी पढ़ें - आज उत्तराखंड के 5 जिलों में मुश्किलें बढ़ाएगा मौसम..भारी बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी की बात करें तो वहां भी अनुमानित समय से एक माह पहले ही बर्फबारी हो गई है। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी की चोटियां सफेद व बर्फ की चादर से ढक गई हैं। बर्फबारी से मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंच गया है। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी इलाकों पंचाचूली, राजरंभा, मिलम, नंदा देवी, छिपला केदार, पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा सहित कई अन्य हिस्सों में बर्फ (uttarakhand snowfall) गिरी। हिमपात के बाद मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।भूमध्य सागर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी समेत आसपास के पर्वतीय जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम के करवट बदलने से ठंड का तेजी से बढ़ना तय है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है।