Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को गंगोत्री और बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाली चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ से भी बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें आई हैं। मुनस्यारी (munsiyari latest snowfall) के खलिया में इस बार अनुमानित समय से एक माह पहले ही हिमपात हो गया, जिससे यहां हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। सोमवार को उच्च हिमालय की चोटियां बर्फ से लकदक नजर आईं। हाल ये है कि तापमान माइनस 3 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे राकसताल, परीताल, जमताल और सूरजकुंड का पानी जम गया है। 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इन कुंडों व तालों का पानी पूरी तरह बर्फ में बदलने से इनका प्रवाह थम गया है। मुनस्यारी के आसपास के इलाकों में तापमान लगातार लुढ़क रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंचाचूली, छिपलाकेदार, राजरंभा सहित अन्य क्षेत्रों में तापमान माइनस में है। आगे देखिए तस्वीरें