Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर (anganwadi workers Honorarium uttarakhand) के लिए एक अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को रूपये 1800 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को रूपये 1500 तथा आगनबाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल ने निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को उक्तानुसार माह नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। आपको हमने पहले ही बताया था कि सरकार इनका मानदेय दिवाली से पहले बढ़ाने जा रही है। आपको मालूम होगा कि पिछली कैबिनेट बैठक में इसके लिए सीएम को अधिकृत कर दिया गया है। आगे पढ़िए