Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले के बरौली गांव के (Champawat Pramod Sharma Tamil Nadu) युवक की हाल ही में तमिलनाडु में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। इसी बीच मृतक का भाई भी लापता हो गया है। बता दें कि मृतक युवक तमिलनाडु यूनिवर्सिटी में कुक का काम करता था। मृतक का 23 अक्टूबर को गंभीर एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान 26 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई। इसी बीच खबर आ रही है कि मृतक युवक की तीमारदारी के लिए तमिलनाडु गया उसका छोटा भाई भी अब लापता हो गया है। वहीं पीड़ित परिवार में सीएम धामी और अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उनके बेटे को ढूंढने की अपील की है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए हैं उत्तराखंड पुलिस ने टीम को तमिलनाडु के लिए रवाना कर दिया है। दरअसल चंपावत जिले के देवीधुरा क्षेत्र के बरौली गांव के रहने वाले प्रमोद चंद्र शर्मा तमिलनाडु की यूनिवर्सिटी में कुक का काम करते थे। बीते दिनों उनका सड़क हादसा हो गया था जिसमें उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई थी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दिवाली से पहले दो घरों में मातम