Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की होनहार बेटी शांभवी खुल्बे ने NEET UG मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में सामान्य वर्ग में 93वां स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। डॉक्टर माता-पिता की ये होनहार बिटिया अब डॉक्टर बनेगी, देश और समाज की सेवा करेगी। शांभवी ऑल इंडिया रैंकिंग में 127वीं रैंक हासिल करने में सफल रहीं। उनकी सफलता से प्रदेश में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। शांभवी खुल्बे का जन्म उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 18 अप्रैल 2004 को हुआ। वो मूलरूप से अल्मोड़ा के सीम ग्वेलखान गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में हैदराबाद में रहती हैं। शांभवी ने 12वीं तक की पढ़ाई हैदराबाद में की। साथ ही नीट की तैयारी भी करती रहीं। कड़ी मेहनत का उन्हें शानदार फल भी मिला और शांभवी सामान्य वर्ग में 93वां स्थान हासिल करने में सफल रहीं।