उत्तराखंड: सेना की बात ही अलग है, नेता-अफसर नहीं बल्कि शहीद की पत्नी से करवाया उद्घाटन

सेना ने प्लांट के उद्घाटन के लिए किसी बड़े अफसर-नेता को न बुलाकर शहीद की पत्नी के हाथों प्लांट का उद्घाटन कराया।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Pinky mehra army hospital: Pinky Mehra inaugurated oxygen plant in army hospital dehradun
Image: Pinky Mehra inaugurated oxygen plant in army hospital dehradun

देहरादून: कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए हर तरफ खूब हाहाकार मचा। ऑक्सीजन की कमी के चलते सैकड़ों लोग असमय ही मौत के आगोश में चले गए। ऐसी स्थिति भविष्य में न हो, इसके लिए जगह-जगह नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दून के मिलिट्री हॉस्पिटल में एक और ऑक्सीजन प्लांट शुरू हुआ है। इस ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन सेना ने एक खास मेहमान से कराया। सेना ने प्लांट के उद्घाटन के लिए किसी बड़े अफसर को न बुलाकर एक शहीद की पत्नी के हाथों प्लांट का उद्घाटन कराया। शहीद हवलदार एसएस मेहरा की पत्नी वीरांगना पिंकी मेहरा ने एमएच देहरादून में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस प्लांट से सामान्य और गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी। बुधवार को मिलिट्री हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 30 PCS अफसरों को प्रमोशन का गिफ्ट, देखिए पूरी लिस्ट
इस अवसर पर उत्तराखंड सब एरिया के स्टेशन कमांडर एवं डिप्टी जीओसी अनिर्बान दत्ता ने कहा कि एमएच में दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। आपदा की स्थिति में ये प्लांट बहुत कारगर होगा। कोरोना की पहली लहर के बाद ही अस्पताल में पहला ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया गया था। भविष्य में अगर इस तरह की आपदा आती है तो दूसरा ऑक्सीजन प्लांट मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। कमांडेंट एमएच ब्रिगेडियर एमएस बिष्ट ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में एक और ऑक्सीजन प्लांट की जरूरत महसूस हुई थी, ताकि भविष्य में गंभीर मरीजों को समय पर ऑक्सीजन मुहैया कराई जा सके। मिलिट्री हॉस्पिटल में एक ऑक्सीजन प्लांट पहले से स्थापित है। अब यहां दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू हो गया है, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।