Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उठापटक जारी है। इसके साथ ही लगातार अटकलों का दौर भी चल रहा है। पहले बीजेपी ने कांग्रेस में सेंध लगाई, बाद में कांग्रेस ने यशपाल आर्य और उनके बेटे को कांग्रेस में शामिल कर हिसाब बराबर कर दिया। बीजेपी अब डैमेज कंट्रोल में जुटी है, इस बीच जागेश्वर से कांग्रेस विधायक और पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे बीजेपी की चिंता बढ़ गई है। गोविंद सिंह कुंजवाल की मानें तो बीजेपी के छह विधायक जल्द ही कांग्रेस का हिस्सा बन सकते हैं। ये लोग कांग्रेस में आना चाहते हैं, जिस पर कांग्रेस हाईकमान विचार कर रहा है। गोविंद सिंह कुंजवाल का दावा है कि इन विधायकों की कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात भी हो चुकी है। कांग्रेस में आने वाले बीजेपी के इन 6 विधायकों को कांग्रेस आलाकमान से मिलाया गया है।