Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: पहाड़ में जंगली जानवरों का आतंक थम नहीं रहा। कहीं हाथी आतंक का सबब बने हुए हैं तो कहीं लोग गुलदार के हमले में जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला चमोली के कर्णप्रयाग का है। जहां नौली गांव में भालू के हमले में 60 साल की महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में भालू की दहशत बनी हुई है। लोग डरे हुए हैं, उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की। साथ ही सुरक्षा के इंतजाम करने को भी कहा। भालू के हमले में जान गंवाने वाली महिला का नाम मथनी देवी पत्नी स्व. देवी प्रसाद खंडूड़ी बताया जा रहा है। 60 साल की मथनी देवी दिवाली के दिन पूजा की तैयारी में जुटी थीं। वो अपने बगीचे के पास सब्जी और फूल लेने गई हुई थीं। तभी भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू ने महिला को बुरी तरह नोच दिया, जिससे वो लहूलुहान हो गई।