Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में गायक दलेर मेहंदी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दलेर मेंहदी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी गायकी समाज में जन जागरण के साथ ही सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देने का कार्य करती है। उन्होंने दलेर मेहंदी को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। दलेर मेंहदी ने हेमकुंड साहिब को रोपवे (Hemkund Sahib Ropeway) से जोड़े जाने की योजना के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी’ की तपस्थली ’हेमकुंड साहेब’ को रोपवे से जोड़े जाने की बहुत बड़ी घोषणा की है जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से ही संभव हो पाया है। आपको बता दें कि इस रोप-वे के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और भूमि का चयन कर फाइल मंजूरी के लिए पर्यावरण मंत्रलय को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में 10 नवंबर को रहेगी छुट्टी, सरकार ने घोषित किया छठ का अवकाश