Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: इस बार उत्तराखंड के लोगों को सर्द हवाओं को ज्यादा झेलना पड़ेगा। इस बार वैज्ञानिक पहले ही अंदेशा जता चुके हैं कि अबकी बार उत्तराखंड (Uttarakhand latest Weather News) के लिए ठंड कई मुश्किलें लेकर आ सकती है। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ साथ मैदानी इलाकों में भयंकर शीतलहर चल सकती है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार 20 से 30 दिनों तक सर्दी ज्यादा रहेगी। इस बार बाकी सालों की तुलना में ठंड ज्यादा पड़ने की भी संभावना है। आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) के मौसम वैज्ञानिकों ने इस बारे में खास बातें बताई हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य तौर पर साल में 90 से 100 दिन के लिए ठंड रहती है। लेकिन इस बार उत्तराखंड में ठंड 120 से 125 दिन तक रह सकती है। बीते दिनों हुई अत्यधिक बारिश का असर भी इसका कारण है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 दिसंबर के बाद पारा तेजी से नीचे जाएगा। साथ ही ये भई बताया गया है कि इस बार सर्दियां 15 मार्च 2022 तक रहने का अनुमान है। एरीज के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल ठंड 20 से 25 दिन ज्यादा रहेगी। आगे पढ़िए