उत्तराखंड: स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर, दिसंबर पहले हफ्ते में होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा 1 से 8 तक अर्द्धवार्षिक परीक्षायें आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में बड़े आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Half Yearly Examination Order: Half-yearly examinations will be held in December in Uttarakhand
Image: Half-yearly examinations will be held in December in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में स्कूली छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा 1 से 8 तक अर्द्धवार्षिक परीक्षायें आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में बड़े आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक अब दिसंबर पहले सप्ताह में उत्तराखंड बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षा है आयोजित हो सकेगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक द्वारा ये आदेश जारी किया गया है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में कोविड-19 महामारी के कारण प्रारम्भिक स्तर के विद्यालयों को कक्षा 6 से 8 तक माह अगस्त 2021 से पठन-पाठन हेतु भौतिक रूप से संचालित किया गया है। इसके अलावा कक्षा-1 से 5 तक के विद्यालयों को माह सितम्बर, 2021 से पठन-पाठन हेतु भौतिक रूप से संचालित किया गया है। अब निर्देशित किया गया है कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन माह दिसम्बर, 2021 के प्रथम सप्ताह में पूर्व की भांति अपने स्तर से आयोजित करने का काम शुरू करें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के ईशान चमोली को बधाई..विश्व प्रसिद्ध कंपनी इंटेल ने दिया ग्लोबल टॉप-10 अवॉर्ड