Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand assembly elections) में अब कुछ ही दिन शेष हैं। सभी पार्टियों ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर आए थे। उनके दौरे के साथ ही बीजेपी के स्टार प्रचारकों के चुनाव मैदान में उतरने का शेड्यूल भी तय हो गया है। बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के 11 नवंबर से धुआंधार दौरे शुरू हो जाएंगे। इसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से होगी। वो 15 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वह कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा व रुद्रपुर में प्रवास कर सकते हैं। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने उत्तराखंड आए थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित भी किया। अब पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आने वाले हैं। इस महीने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास और जनसभाओं के कार्यक्रम भी लगभग तय हो गए हैं, जिनकी पार्टी जल्द घोषणा कर देगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की एंट्री, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान