उत्तराखंड: खचाखच भीड़ से बढ़ी रेल यात्रियों की मुश्किल, संपर्क क्रांति के कोच भी घटाए गए

काठगोदाम स्टेशन पर शंटिंग लाइन का काम शुरू होने जा रहा है। जिसके चलते 8 नवंबर से 7 दिसंबर तक संपर्क क्रांति 16 की बजाय 12 कोच के साथ चलाई जाएगी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kathgodam Delhi Sampark Kranti: Coaches of Kathgodam Delhi Sampark Kranti train reduced
Image: Coaches of Kathgodam Delhi Sampark Kranti train reduced

हल्द्वानी: रेल यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। पहले रेल ब्लॉक के चलते कई दिनों तक रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। बाद में ट्रेनों का संचालन सुचारू हुआ तो दिवाली और छठ पर्व पर ट्रेनें पूरी तरह भरी रहीं। कई जगह ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़कर सेवाओं का संचालन करना पड़ा। इस बीच एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है। काठगोदाम और दिल्ली के बीच संचालित होने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब 16 की जगह 12 कोच के साथ चलेगी। इसकी वजह भी बताते हैं। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि काठगोदाम स्टेशन पर शंटिंग लाइन का काम शुरू होने जा रहा है। जिसके चलते 8 नवंबर से 7 दिसंबर तक संपर्क क्रांति 12 कोच के साथ ही चलाई जाएगी। ट्रेन में कोच की संख्या घटने से निश्चित तौर पर यात्री परेशान होंगे। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - रोजगार समाचार: उत्तराखंड पर्यटन विभाग में होने वाली है भर्ती, भरे जाएंगे खाली पद
वहीं बात करें रेल सेवाओं की तो ट्रेनों में छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। जनता, हावड़ा और कुंभ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ट्रेनों को अतिरिक्त कोच जोड़कर संचालित कर रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को ट्रेन में सीट मिल सके। हरिद्वार में रविवार को पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में मारामारी की स्थिति बनी रही। ट्रेनें फुल होकर रवाना होती रहीं। रेल प्रशासन को ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने पड़े। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रेनें अतिरिक्त कोच जोड़कर रवाना की जा रही हैं। दून-हावड़ा, जनता एक्सप्रेस, योगनगरी हावड़ा, बांद्रा और उदयपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।