उत्तराखंड: अचानक अपने सिक्योरिटी गार्ड दोस्त के घर पहुंचे CM धामी, साथ बैठकर किया भोजन

मुख्यमंत्री ने नन्दकिशोर की आंख के इलाज का वायदा किया नंदकिशोर के परिजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Pushkar singh dhami nand kishor: CM pushkar singh dhami met his old friend nand kishor in rajpura
Image: CM pushkar singh dhami met his old friend nand kishor in rajpura

हल्द्वानी: कहते हैं इंसान चाहे कितने भी बड़े पद पर चले जाएं लेकिन अपने पुराने दोस्तों को कभी नहीं भूलना चाहिए। इसका एक उदाहरण उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दिया..मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक राजपुरा हल्द्वानी में अपने पुराने दलित मित्र एवं कार्यकर्ता के घर भोजन पर पहुंचे। CM धामी कार्यक्रम के तुरंत बाद पार्टी के बहुत पुराने अनुसूचित कार्यकर्ता नंद किशोर आर्य के घर राजपुरा भोजन पर पहुंचे। नंदकिशोर आर्य वर्तमान मे सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है, नंदकिशोर आर्य ने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं था कि मुख्यमंत्री उनके घर पर आकर भोजन करेंगे। इसके लिए उन्होंने सीएम धामी का शुक्रिया अदा किया। मुख्यमंत्री ने नन्दकिशोर की आंख के इलाज का वायदा किया..नंदकिशोर के परिजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। अचानक राजपुरा में मुख्यमंत्री के आने से राजपुरा के निवासी गदगद हुये। राजपुरा निवासियों एवं महिलाओं ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके समाधान हेतु मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
यह भी पढ़ें - हल्द्वानी से CM धामी ने की 5 बड़ी घोषणाएं, 2 मिनट में पढ़ लीजिए