नैनीताल झील में मिली युवा फुटबॉल खिलाड़ी की लाश, कई दिनों से लापता था

नैनीझील में गुरुवार को एक युवक का शव मिला है. मृत युवक की पहचान मनोरा निवासी कुलदीप आगरी (kuldeep aagri football player body nainital) के रूप में हुई है. कुलदीप फुटबॉल का खिलाड़ी था.
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
nainital lake kuldeep agri: Football player Kuldeep Agri body found in Nainital lake
Image: Football player Kuldeep Agri body found in Nainital lake

नैनीताल: नैनीताल में पिछले कई दिनों से लापता युवक (kuldeep aagri football player body nainital) का शव नैनीझील में मिला. घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली, मौके पर भीड़ जुट गई. बाद में पुलिस को बुलाया गया. सूचना पाकर कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर झील से शव निकालकर उसकी शिनाख्त कराई. शव की शिनाख्त 8 नवम्बर से लापता युवक कुलदीप आगरी के रूप में हुई है. ज्ञात हो कि बीते 8 नवम्बर को ठंडी सड़क पर पुलिस को झील किनारे बेंच पर एक बैग मिला था. पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें युवक का पर्स, जूते और एक नोट बरामद हुआ साथ ही आधार कार्ड और कागजों के आधार पर बैग मनोरा निवासी कुलदीप आगरी का पाया गया था. लेकिन युवक लापता था. जिसके चलते आशंका जताई गई थी कि युवक ने झील में छलांग लगा दी है. आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - नैनीताल: खेत में काम कर रहे युवक पर झपटा गुलदार, गांव वालों की वजह से बची जान
पुलिस, एडीआरएफ व दमकल की टीम ने झील में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. वहीं गुरुवार की सुबह कुलदीप आगरी का शव नैनीझील पर उतरता मिला. इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि कुलदीप पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था. वह फुटबॉल का बहुत अच्छा खिलाड़ी था. कुछ वर्ष पहले खेल के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी, तब से उसे दौरे पड़ते थे.उसका बीत कुछ सालों से बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था. फिलहाल पुलिस ने युवक (kuldeep aagri football player body nainital) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी.