उत्तराखंड: SSP प्रीति ने किए कई पुलिस अफसरों के ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

नैनीताल में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने किए तकरीबन 1 दर्जन दरोगाओं के स्थानांतरण, जानिए किसका कहां हुआ ट्रांसफर-
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nainital ssp preeti priyadarshini: Police officers transfer in nainital
Image: Police officers transfer in nainital

नैनीताल: नैनीताल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने बीते बृहस्पतिवार देर शाम जनपद नैनीताल में नियुक्त तकरीबन एक दर्जन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा दिए गए स्थानांतरण आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी का स्थानांतरण पुलिस लाइन से थाना बनभूलपुरा हुआ है। वहीं कृष्ण गिरी को पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल, महिला उपनिरीक्षक सिमरन को थाना चोरगलिया से थाना मुखानी, नीशू गौतम को थाना मुखानी से थाना चोरगलिया, जोगा सिंह को प्रभारी चौकी हीरानगर से साइबर सेल, तारा सिंह राणा को प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ से प्रभारी चौकी हीरानगर में स्थानांतरित किया गया है। विजय कुमार को चौकी बैलपड़ाव कालाढूंगी से प्रभारी चौकी रामगढ़, मनोज कुमार को प्रभारी चौकी रामगढ़ से चौक बैलपड़ाव, दीपक कुमार बिष्ट को थाना तल्लीताल से थान रामनगर व जगदीप सिंह नेगी को थाना काठगोदाम से प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं प्रभारी फाइनेंशियल टास्क फोर्स की जिम्मेदारी मोहम्मद यूनुस को दी गई है। पहले वे साइबर सैल में तैनात थे। शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सतीश कुमार शर्मा को दी गई है। पहले वे फाइनेंशियल टास्क फोर्स में कार्यरत थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस ने 9 महीने में वसूला 25 करोड़ जुर्माना, इन 3 जिलों में कटे करीब 3 लाख चालान