उत्तराखंड: कर्ज में डूबे पाने पर पिता ने लगाई फांसी, एक झटके में बर्बाद हुए हंसता-खेलता परिवार

विनोद की पत्नी और बच्चे स्कूल गए हुए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि घर लौटने पर वो विनोद को जिंदा नहीं देख पाएंगे। दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। विनोद ने उनके जाते ही खुदकुशी कर ली।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nainital Vinod Tiwari News: Vinod Tiwari hanged himself in Nainital
Image: Vinod Tiwari hanged himself in Nainital

नैनीताल: नैनीताल में कर्ज से परेशान शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि उस पर लाखों का कर्जा था। बैंक के साथ-साथ अन्य लोगों की भी देनदारी थी। सभी लोग उस पर कर्ज की रकम लौटाने को लेकर दबाव बना रहे थे। जब टेंशन बढ़ गई तो उसने फांसी लगा ली। घटना हल्द्वानी के लालकुंआ थाना क्षेत्र की है। यहां वॉर्ड नंबर 6 में विनोद तिवारी अपने परिवार के साथ रहता था। विनोद के हंसते-खेलते परिवार में एक बेटा और एक बेटी थी। पत्नी भी स्कूल में टीचर है। गुरुवार को पत्नी और बच्चे स्कूल गए हुए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि घर लौटने पर वो विनोद को जिंदा नहीं देख पाएंगे। पत्नी-बच्चों के स्कूल चले जाने के बाद विनोद घर पर अकेला था। पत्नी, बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। विनोद तिवारी का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। परिजन आनन-फानन में विनोद को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी-बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद तिवारी 45 साल का था। बताया जा रहा है कि मृतक के ऊपर काफी कर्ज हो गया था, जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। उसने बैंक से लोन लिया था। कुछ रिश्तेदारों से भी पैसा लिया था, जिसे वो लौटा नहीं पा रहा था। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: SDM के पूर्व पेशकार ने दारू के नशे में थामी स्टेयरिंग, कई लोगों को कुचला