Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम अब रोडवेज बसों को सीएनजी (CNG Roadways Buses in Uttarakhand) से चलाने की तैयारियों में जुट चुका है। जी हां, परिवहन निगम ने इसके लिए टेंडर भी जारी किया है। अब जल्द ही रोडवेज की बसें डीजल की बजाय सीएनजी पर दौड़ती हुई नजर आएंगी। दरअसल बीते कुछ दिनों पहले परिवहन निगम ने दिल्ली से कुछ बसें इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से लीज पर ली थीं जो कि सीएनजी पर चलती हैं। यह बसें दून से दिल्ली रोड पर संचालित हो रही हैं। बता दें कि परिवहन निगम को इन बसों से डीजल वाहन के मुकाबले अच्छी खासी कमाई हो रही है और इसी आधार पर बोर्ड ने फैसला लिया है कि परिवहन निगम की 600 बसों को सीएनजी में संचालित किया जाएगा। इसी कड़ी में परिवहन निगम ने अब अपनी बसों में सीएनजी किट लगाने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। हालांकि इसमें 50 करोड़ का खर्च आने वाला है। नगर निगम को इससे अच्छा मुनाफा होगा.