देहरादून: प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। पिछले दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी (Uttarakhand Snowfall) के बाद ठिठुरन बढ़ गई। इस बीच मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शुमार नैनीताल मसूरी समेत कई जगहों में भी इस सीजन में जल्द हिमपात हो सकता है। ला-नीना के असर के चलते नैनीताल में जल्द बर्फबारी और कड़ाके की ठंड पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। पारा भी सामान्य से नीचे पहुंच रहा है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ पर्यावरण विज्ञानी डॉ. नरेंद्र सिंह के मुताबिक तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है। यह स्थिति हिमपात के लिए अनुकूल परिस्थिति बनाती है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर क्षेत्र में पहुंचता है तो जल्द हिमपात हो सकता है। इस वक्त कुमाऊं के कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। आगे पढ़िए