पहाड़ में ऐसे अधिकारी भी हैं, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शानदार पहल..देखिए वीडियो

" नशा मुक्ति भारत अभियान" के तहत नैनीताल जिले की भीमताल झील में हुआ नौका रेस का आयोजन..वास्तव में ऐसी कोशिशें होती रहनी चाहिए। देखिए वीडियो
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Nainital Boat Race: Boat race for drug de addiction in Nainital
Image: Boat race for drug de addiction in Nainital

नैनीताल: नशा..ये सच है कि आज के दौर में उत्तराखंड की युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो रही है। न जाने कितने युवा ऐसे हैं, जिन्होंने नशे की चाह में जानलेवा कदम उठाने पड़े। न जाने कितने घरों के चिराग नशे की वजह से बुझ चुके हैं। ऐसे में जरूरत है जन जागरूकता की। कुछ जिलों में ऐसे भी अधिकारी हैं, जो युवाओं को नशे के चंगुल से निजात दिलाने के लिए हर संभल कोशिश कर रहे हैं। ऐसे अधिकारी युवा पीढ़ी की जिंदगी बचाने का काम कर रहे हैं। नैनीताल जिले (Nainital Boat Race) के डीएम धिराज सिंह गर्ब्याल और DSWO नैनीताल दीपांकर घिल्डियाल की कोशिश की तारीफ होनी चाहिए। नैनीताल जिले में लोगों को जागरूक करने के लिए और नशे के खात्मे को लेकर समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन नैनीताल ने साथ मिलकर भीमताल झील में नौका रेस का आयोजन किया। उद्देश्य ये ही था कि युवाओँ को नशा न लेने को जागरूक किया जाए।
नशा न करने की शपथ
मौके पर आए सभी लोगों से शपथ दिलवाई गई कि जीवन में कभी भी नशा नहीं लेंगे और इस सामाजिक बुराई का जड़ से उन्मूलन करेंगे। लोगों ने इस कोशिश की खुलकर तारीफ भी की। विधायक राम सिंह कैड़ा एवं अध्यक्ष नगर पालिका भीमताल दीपक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग एवं भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति भारत अभियान के अन्तर्गत जन-जागरण हेतु स्थानीय स्तर पर नैनीताल में प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: यहां माता सीता ने ली थी भू समाधि, जमीन खोदने की है अद्भुत परंपरा..देखिये वीडियो
भविष्य में भी नैनीताल में इस प्रकार के स्थानीय स्तर पर अन्य स्थानों पर भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा अधिक से अधिक लोगों के लिए नशा न करने को लेकर जागरूकता अभियान चला कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नौका प्रतियोगिता भीमताल झील में आयोजित की गई जिसमें प्रतिभागियों ने 600 मीटर की नौका रेस में भाग लिया। प्रथम स्थान नितेश राणा, द्वितीय स्थान निखिल कुमार एवं तृतीय स्थान हिमाषुं गिरी द्वारा प्राप्त किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा तीनों विजेताओं को पुरस्कार के रूप मे ट्रेक सूट, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिये गये एवं अन्य प्रतियोगियों को भी प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिये गये। नौका रेस का संचालन भूवन पडियार द्वारा किया गया। नौका रेस (Nainital Boat Race) प्रतियोगिता में परियोजना निदेषक अजय सिंह, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी असलम अली,क्षेत्राधिकारी नीतू सिंह,अधिषासी अधिकारी सौरभ रौतेला समेत सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: